जरूरतमंदों को साइकिल व सिलाई मशीन वितरित, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों का सम्मान

सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इसी क्रम में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं दाना पानी के संयुक्त तत्वावधान में बाजोरिया रोड स्थित परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह के दौरान जरूरतमंद लोगों को साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरित की गईं। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति की भावना व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी अवसर है।

इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाने वाले संचालकों को भी सम्मानित किया गया। सेवा कार्यों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की युवा टीम का गठन भी किया गया। अंकुर सैनी को युवा टीम का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं मिंटू अंसारी को कानूनी सलाहकार तथा स्वाति बाली को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र तनेजा, रूही अंजुम, सुषमा बाजार, अनु बाजार, पूनम बाली, प्रवीण मोंगा, के.के. गर्ग, राजीव जैन, संजय कर्णवाल, अमित सेठी और बब्बू पंडित मौजूद रहे।
एरोन टीम की ओर से ओसविन टेरेंस, रश्मि टेरेंस, राहुल गुणदेव, खेमचंद सैनी, शशांक शर्मा, संदीप शर्मा, मिंटू अंसारी, लुतफी राजपूत, मेडी शर्मा, आयुष जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ सामाजिक सेवा और युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया।



