अपना सहारनपुरउत्तर प्रदेशराजनीति

मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित 08 मतगणना पर्यवेक्षक व 10 मतगणना सहायकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

सहारनपुर नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन 2017 में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पी0के0पाण्डेय के निर्देश पर मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 8 मतगणना पर्यवेक्षक व 10 मतगणना सहायकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
DM  Pandey ने आज यहां मतगणना प्रशिक्षण के दौरान यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 कार्यों की किसी भी स्तर पर अनदेखी बर्दाशत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लापरवाह एवं अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी गी जायेंगी। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित हने वाले 8 मतगणना पर्यवेक्षक खण्ड विकास कार्यालय मुजफ्फराबाद  के राहुल वर्मा, सिंचाई विभाग के विवेक कुमार सोनी, वाणिज्य कर विभाग के सुनील कुमार व अच्छे लाल, श्रमायुक्त कार्यालय के अरूण कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के लालचंद सिंह, सिंचाई विभाग के राकेश कुमार शामिल है। इस प्रकार 07 मतगणना सहायकों के विरूद्ध भी एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश दिये गये है। जिनमें शिक्षा विभाग सरसावंा के राजबीर सिंह, देवबंद के हरेन्द्र मलिक व अनिमेष कुमार, सढोली कदीम के अनिल कुमार गुप्ता, मुजफ्फराबाद के मुरारी लाल, सिंचाई विभाग के सुभाष चंद व अतुल कुमार के विरूद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार 03 अतिरिक्त मतगणना सहायकों की अनुपस्थिति के चलते रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये है जिनमें नगर शिाक्षा के अरूण कुमार शर्मा, कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के विश्वास सिंह तथा जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के संत कुमार के विरूद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button