अपना सहारनपुर

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व सिविल डिफ़ैंस वार्डनों ने किया रक्तदान…..

सहारनपुर : मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय में आज रक्तदान किया। इस स्वेचिछक रक्तदान शिविर का आयोजन स्वयं सेवा संस्था आकांक्षा के तत्त्वाधान में किया गया था। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने सबसे पहले रक्तदान कर रक्त का दान करने के फायदे गिनाते हुए कहा की जरूरत मंद की यदि जान बच जाए तो हमारा यह कर्म सफल हो जाता है। इस अवसर जिलाधिकारी पीके पांडे सहित प्रशासनिक एवं हॉस्पिटल के कर्मचारीयों के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग के उपनियंत्रक ओंकार शर्मा व चीफ़ वार्डन राजेश जैन के निर्देशन में सहायक उपनियंत्रक चन्द्रबोस भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे व सिविल डिफ़ैंस के वार्डनों व कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button