रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की मेहंदी प्रतियोगिता।

सहारनपुर, 14 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी द्वारा KCCP आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी, सहारनपुर में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा छात्राओं की मेहंदी की डिजाइन, कलात्मकता, स्वच्छता एवं रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी चांदनी, कक्षा 10-B, द्वितीय पुरस्कार कुमारी सना, कक्षा 9-C तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी सबिया, कक्षा 12-C ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कुमारी इशिका एवं कुमारी शिरीन को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 अगस्त 2026 को विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी की ओर से प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराना रोटरी की सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेहंदी जैसी भारतीय पारंपरिक कला के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम चेयरमैन रोटेरियन राकेश सपरा ने कहा कि प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह सराहनीय रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच पर प्रस्तुत करना है।

कार्यक्रम का आयोजन रोटरी के वर्तमान वर्ष की थीम “Create Lasting Impact” एवं “Team Unstoppable” की भावना के अनुरूप किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षिकाओं एवं रोटरी क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा।



