अपना सहारनपुरउत्तर प्रदेशदेश

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी व मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के तत्वाधान में लगाया गया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

सहारनपुर : आज ज्वाला नगर बारात घर पर रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी व मैक्स हॉस्पिटल देहरादून, आई क्यू हॉस्पिटल सहारनपुर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे देहरादून मैक्स हॉस्पिटल से पांच विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम द्वारा लगभग 200 से ज्यादा मरीजों की जांच करी गई। चिकिता शिविर को सीनियर रोटेरियन राकेश सपरा के साथ साथ सभी उपस्थित रोटेरियन के द्वारा बड़े अच्छे से संचालित किया गया। चिकित्सा शिविर में उदर रोग विशेषज्ञ डा प्रत्युष सिंघल, हृदय रोग डा भरत, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा अन्नदिता, नेत्र रोग विशेषज्ञ व इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ अब्दुल मजीद ने सभी मरीजों का तसल्ली से परीक्षण किया। कैंप का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर की धर्मपत्नी स्नेह गुंबर, रोटरी गवर्नर इलेक्ट रो सरदार राज पल सिंह, असिस्टेंट गवर्नर रो संजय मिड्ढा जी ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी के अध्यक्ष रो सुभाष सपरा, सचिव रो सुनील छाबरा, मेडिकल कैंप चेयरमैन रो संदीप गर्ग, प्रोग्राम चेयरमैन रो अनिल भारद्वाज, चीफ कोऑर्डिनेटर रो सुधीर मिगलानी, रो नवीन सिंघल, रो तुषार अरोरा, रो संजय श्रीवास्तव मुख्य संचालक रो राकेश सपरा, रो अशोक बजाज, रो राकेश मेहता, सह प्रबंधक शुभम गोल मैक्स हॉस्पिटल , संगीता सिंघल , नीना सपरा ने कैंप को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। अध्यक्ष रो सुभाष सपरा ने बताया कि रोटरी सहारनपुर हार्मनी भविष्य में भी मैक्स के साथ ऐसे निशुल चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button