सहारनपुर : एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर राज्य जीएसटी का छापा, पचास लाख जमा कराए गए।

सहारनपुर : एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर राज्य जीएसटी का छापा, पचास लाख जमा कराए गए।

एडीशनल कमिश्नर ग्रेड -1, राज्यकर विभाग सहारनपुर जोन सहारनपुर एस.पी. सिंह व एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2, वि.अनु.शा., सहारनपुर जोन अजय कुमार द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में ज्वाइंट कमिश्नर (एस.आई.बी.) संभाग-ए, सहारनपुर प्रशांत कुमार के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर (वि. अनु. शा.) इकाई-ए, सहारनपुर पी.पी. सिंह की टीम द्वारा गणेशपुर, सुंदरपुर, सहारनपुर स्थित एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कम्पनी की वि.अनु.शा. जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि फर्म द्वारा निर्धारित अंतराल पर इनवॉइस जारी नहीं की जा रही हैं और निर्धारित कर समयांतर्गत जमा नहीं किया जा रहा है। फर्म द्वारा अपनी समस्त कर देयता केवल आईटीसी से समायोजित की जा रही है। फर्म द्वारा उत्तर प्रदेश में ही आउटवर्ड सप्लाई के इनवॉइस जारी किए गए हैं। जबकि सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति प्रांत के बाहर की जा रही है। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर फर्म की जांच की गई है। उपरोक्त के अतिरिक्त जांच के समय अभिलेखों में अन्य बहुत सारी विसंगतियां पाई गई। इन समस्त विसंगतियों को डीलर के संज्ञान में लाए जाने पर उनके द्वारा स्वेच्छा से कुल रुपए 50 लाख डीआरसी 03 के माध्यम से जमा किए गए हैं। प्रश्नगत मामलों में विस्तृत जांच कार्यवाही की जा रही है।




