सहारनपुर : ग्लोकल यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट टॉक में आए पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस पवार

सहारनपुर के ग्लोकल यूनिवर्सिटी के ग्लोकल लॉ स्कूल द्वारा डॉ बी.आर. अम्बेडकर मैमोरियल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक *”द मिथ एंड रियलिटी ऑफ द लीगल प्रोफेशन इन इंडिया”* था।
इस व्याख्यान के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस सुनील कुमार पवार थे एवं विशिष्ठ अतिथि बिहार ज्यूडिशियरी के जज अभिषेक पवार थे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से जस्टिस सुनील कुमार पवार एवं ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी.के.भारती के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्बोधन कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी.के. भारती के द्वारा दिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पटना हाई कोर्ट के जज माननीय जस्टिस सुनील कुमार पवार ने भारत के कानूनी पेशे से जुड़ी बारीकियों की चर्चा की एवं बच्चों को संस्कार की विशेषता बताई एवं सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई कर देश की तरक्की में प्रतिभागी बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा कानून की पढ़ाई कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
कार्यक्रम के गेट ऑफ ऑनर बिहार ज्यूडिशियरी के जज अभिषेक पवार ने अपने संबोधन के दौरान युवाओं को ज्यूडिशियल सर्विसेज एवं सिविल सर्विस में जाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को बताया।
इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उप कुलपति प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार शर्मा के द्वारा दिया गया ।
इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ग्लोकल लॉ स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद वाजिद खान के द्वारा किया गया ।



