रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी ने आई क्यू आई हॉस्पिटल की मदद से के. सी. सी. पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 312 छात्राओं के नेत्रों की जाँच की गयी।

रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी ने आई क्यू आई हॉस्पिटल की मदद से के. सी. सी. पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 312 छात्राओं के नेत्रों की जाँच की गयी।
रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी द्वारा आज सहारनपुर के गिल कॉलोनी में स्थित के. सी. सी. पी. आर्य कन्या इण्टर कॉलेज प्रांगण में आई क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की मदद से एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में मुख्य रूप से रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट रो. सुभाष चन्द सपरा, सचिव रो. सुनील छाबरा, प्रोग्राम चेयरमैन व प्रेसिडेंट इलैक्ट रो. अनिल कुमार भारद्वाज, सीनियर रो. व क्लब ट्रेनर राकेश सपरा, प्रसिद्ध उद्योगपति रो. अशोक बजाज एवं अन्य रोटेरियन सदस्यों के साथ के. सी. सी. पी. आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य अंजू त्यागी, पूनम शर्मा, अंजलि भारतीय, सरिता त्यागी, शालिनी शर्मा आदि टीचर्स ने भी सहयोग दिया। इस कैम्प के आयोजन में मैडिकल कैम्प चेयरमैन रो. संदीप गर्ग का भी विशेष सहयोग रहा।

इसके साथ ही कैम्प में आई क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल से आये डॉ कर्ण सिंह, डॉ अंकुश, डॉ राजेंद्र, असिस्टेंट सुरेन्द्र व राजेन्द्र ने छात्राओं के नेत्रों का परीक्षण किया।

निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में लगभग 312 छात्राओं ने अपनी आंखों की जांच करवाई। कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 9 व कक्षा 10 की छात्राओं ने नेत्र शिविर में अपने नेत्रों की जाँच करवायी। शिविर के दौरान रोटरी क्लब में आई क्यू सुपर स्पेशीलिटी आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा छात्राओं के नेत्रों की फ्री में जाँच की गयी। प्रसिद्ध उद्योगपति रो. अशोक बजाज ने कहा कि जिनकी आंखों में ज्यादा समस्याएं हैं, उनकी आंखों का आगे का सारे इलाज का खर्चा वह वहन करेंगे।






