देश
बंगाल: TMC ने विधानसभा में पेश किया ED-CBI के खिलाफ प्रस्ताव

कोलकाता: केंद्र सरकार की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर लाए अध्यादेशों का अब राज्य की ओर से विरोध शुरू हो गया है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। तो दूसरी पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी सरकार ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है।



