उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, युवती से दुष्कर्म की आशंका

प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है. थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ईंट-पत्थर से मार-मारकर बेरहमी से परिवार के लोगों की हत्या की गई है.
पुलिस को घटना की जानकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी. प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और भाभी की किसी ने हत्या कर दी है. इसके साथ ही परिवार के तीन अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई है. सामूहिक हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.



