अपना सहारनपुरउत्तर प्रदेशउत्तराखंड

रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने कांवड़ चिकित्सा शिविर को भेंट की हजारों रुपये की दवाइयाँ

सेवा कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी ने सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (महानगर इकाई) द्वारा आयोजित 20वें निःशुल्क कांवड़ चिकित्सा शिविर में हजारों रुपये मूल्य की आवश्यक औषधियाँ प्रदान कर कांवड़ यात्रियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत दर्द निवारक दवाइयाँ, मांसपेशियों को आराम देने वाली क्रीम एवं गोलियाँ, खाँसी की औषधि तथा अन्य आवश्यक दवाइयाँ शिविर को उपलब्ध कराई गईं। इन दवाइयों के माध्यम से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन अनिल भारद्वाज ने कहा कि “सेवा ही रोटरी की पहचान और हमारा सर्वोच्च दायित्व है। कांवड़ यात्रियों की निःस्वार्थ सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहेगा।”

उन्होंने इस अवसर पर श्री सत्येंद्र मालिक का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं दवाइयों के उदार योगदान से यह सेवा कार्य और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संपन्न हो सका। क्लब उनकी सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करता है।

शिविर में क्लब प्रशिक्षक रोटेरियन राकेश सपरा, रोटेरियन विनीत चौहान, चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन संदीप गर्ग, राहुल कुमार, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, संजय गुप्ता सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने “सेवा परमो धर्मः” की भावना के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हुए रोटरी के आदर्श वाक्य “Service Above Self” को साकार किया।

Related Articles

Back to top button