अपना सहारनपुर

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर की जेल में तबियत बिगडी। जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

सहारनपुर जिला कारागार में बंद चल रहे दंगे के मुख्य आरोपी भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर की तबियत अचानक ज्यादा खराब होने पर उसे जिला कारागार के अस्पताल से लाकर सहारनपुर के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद अभी तक सब कुछ नोर्मल पाया गया है। फ़िलहाल चन्द्रशेखर को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
9 मई 2017 को सहारनपुर के अलग अलग इलाकों में हुयी हिंसा व आगजनी के लिये सहारनपुर पुलिस व प्रशासन ने भींम आर्मी को इस घटना का मुख्य जिम्मेदार माना था। सहारनपुर हिंसा के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ साथ बहुत से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की गयी थी। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अभी सहारनपुर जेल में बंद चल रहा है। आज दंगे के मुख्य आरोपी भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर की सहारनपुर जेल में अचानक तबियत बिगड़ गयी। उसको तुरन्त जेल अस्पताल से सहारनपुर जिला चिकित्सालय रैफ़र कर दिया गया। इस समय चन्द्रशेखर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में फोर्स तैनात कर दी गयी है। चन्द्रशेखर के भाई का कहना है कि चन्द्रशेखर की तबियत पिछले एक महीने से खराब चल रही है। पिछले एक हफ़्ते से तबियत ज्यादा खराब है। जिला कारागार के अन्दर ही स्थित अस्पताल में अब तक चन्द्रशेखर का इलाज चल रहा था। आज तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला चित्सालय लाया गया।
जिला चिकित्सालय के डाक्टर भारद्वाज का कहना है कि मरीज पेट में दर्द बता रहा है व उसको पहले बुखार भी था। फ़िलहाल जांच में उसका ब्लड प्रेशर इत्यादी सब नोर्मल है। ब्लड सैंपल जांच के लिये भेज दिया गया है। बाकी जरूरी जांचे करवायी जा रही हैं। कोई घबराने की बात नहीं है। हालांकि अभी थोडी देर में सर्जन भी आकर उसकी जांच कर लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button