अपना सहारनपुरउत्तर प्रदेश

सहारनपुर में रक्खी जायेगी ड्रोन कैमरे से चुनाव पर नजर

ड्रोन कैमरे से चुनाव पर नजर

Saharanpur => निकाय चुनाव के तीसरे यानी अंतिम चरण में कल को सहारनपुर में निकाय चुनाव है। कल को सहारनपुर के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। सहारनपुर पुलिस व प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। वह किसी तरह की कोई चूक नहीं चाहता। कल मतदान के समय ड्रोन कैमरे से भी मतदाता स्थल पर पैनी निगाह रक्खी जायेगी। आज इसीलिये सहारनपुर के DM व SSP ने ड्रोन कैमरे को उडाकर उससे आसपास के इलाके का जायजा लिया। सहारनपुर में कुल दस ड्रोन कैमरों से चुनाव पर नजर रक्खी जायेगी। इसमें से तीन ड्रोन कैमरे सहारनपुर पुलिस के अपने हैं और निष्पक्ष चुनाव करवाने व खुराफ़ातियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने सात ड्रोन कैमरे किराये पर लिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button